फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकरण ने सिपाही महेश से रियल एस्टेट कारोबार में हिस्सेदारी का किया था वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोर्ट परिसर में अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर जानलेवा हमला और उसके पिता की हत्या करवाने के आरोपी गैंगस्टर रामकरण से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार रामकरण ने सिपाही महेश को अपने रियल एस्टेट कारोबार में हिस्सादेर बनाने का भरोसा देकर अजय को गोली मरवाई थी। साथ ही महेश के जेल में रहने तक उसके परिवार का पूरा खर्च उठाने का वादा किया था। बता दें कि जिले में रामकरण का बड़े स्तर पर रियल एस्टेट का धंधा है।
विज्ञापन

उग्र स्वभाव का है महेश, इसका उठाया फायदा
गैंगस्टर रामकरण ने पुलिस को बताया कि उसने सिपाही महेश को अपने काम निकालने के लिए चुना था। महेश उग्र स्वभाव का है। इसका फायदा उठाकर उसे अजय को गोली मारने के लिए तैयार किया था। महेश को बदमाश अजय से अपनी जान की सुरक्षा और परिवार का सुरक्षित भविष्य दोनों चाहिए थे। वहीं रामकरण हर हाल में अजय की हत्या कराना चाहता था। अजय से रामकरण और महेश दोनों को ही खतरा था। महेश की इस स्थिति का फायदा रामकरण से उठाया। उसने महेश के जेल में रहने तक उसके परिवार का पूरा खर्च उठाने और जमानत पर आने के बाद अपने रियल एस्टेट कारोबार में हिस्सेदार बनाने का भरोसा दिया था। रामकरण ने बताया कि महेश को कोई सुपारी नहीं दी गई थी।
वर्ष 2006 में जमीन अधिग्रहण के बदले मिला था चार करोड़ का मुआवजा
गैंगस्टर रामकरण ने बताया कि वर्ष 1998 से उसने शराब का धंधा शुरू किया था। उसके बाद 2004 में उसकी जमीन का अधिग्रहण हो गया। वर्ष 2006 में मुआवजे के तौर पर चार करोड़ रुपये मिले थे। उसके बाद वह शराब के साथ ही रियल एस्टेट का धंधा करने लगा था। उसने शहर के आसपास अच्छी कीमत वाली 10 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन ली है। जिस जमीन को वह पसंद करने लगता उसे ले लेता था। वह लोगों को कीमत से कम रुपये देकर जमीन को अपने नाम करा लेता था। उसके खिलाफ किसी की पुलिस में जाने की हिम्मत नहीं की। अब पुलिस इस मामले में भी जांच आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें