फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नौर हलके के विकास में खर्च होंगे 200 करोड़

Sun, 09 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
विज्ञापन
सीएम खट्टर - फोटो : sonipat
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि गन्नौर हलके के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 50 करोड़ के काम चल रहे हैं, जबकि 150 करोड़ के कार्य जल्द चालू होंगे। साथ ही 15 करोड़ ग्रामीण और सात करोड़ नप एरिया में अलग से खर्च किया जाएगा। हालांकि, सीएम ने महिला कालेज की घोषणा न करके हलके के लोगों के इंतजार को और ज्यादा बढ़ा दिया।
विज्ञापन


सांसद रमेश कौशिक ने सीएम मनोहर लाल खट्टर को मांग पत्र सौंपा। इसे सीएम हरी झंडी देते हुए मंच से बताया कि 31 करोड़ रुपये की लागत से बने तीन पावर हाउस और 100 करोड़ रुपये की लागत से बने बहालगढ़ फ्लाईओवर, रसोई के पास ड्रेन नंबर आठ पर बने अतिरिक्त पुल का उद्घाटन किया गया है। ही गन्नौर के 33 केवी सब स्टेशन की आधारशिला भी मुख्यमंत्री ने रखी। गन्नौर विधानसभा के तहत दातौली से मलिकपुर, अहीर माजरा से समसपुर, बजाना कलां से दुभेटा, पुरखास से डबरपुर, आहुलाना से सरढ़ाना, गुमड़ से अगवानपुर, शेखपुरा से भावड़, शेखपुरा से अगवानपुर, खेड़ी गुजर से भोरा रसूलपुर गांव तक नई सडक़ों के निर्माण व मरम्मत, जीटी रोड से हसनपुर, जीटी रोड से पबनेरा वाया सनपेड़ा, रामनगर से उमेदगढ़, राजपुर से लड़सौली, जीटी रोड से बाय, सरढ़ाना से बलि कतुबपुर, खुबड़ू से नंदीपुर माजरा, जाहरी से कामी, ललहेड़ी से लड़सौली व जीटी रोड, शहजाद से कामी रोड, जीटी रोड से खुबड़ू शाहपुर तक सड़कों का चौड़ीकरण करने की घोषणा की। इसके अलावा लड़सौली रेस्ट हाउस में नए कमरों का निर्माण, गन्नौर हलका में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए कामी, खेड़ी तगा, बड़ी, सनपेड़ा, बाखरपुर, गुमड़, डगरपुर आदि में नए ट्यूबवेल लगवाने की घोषणा भी की।

सीएम से मिले व्यापारी, रखा गन्नौर में लूट व खरखौदा में व्यापारी के पलायन का मामला  
जिला व्यापार मंडल की तरफ से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि 4-5 दिन पहले गन्नौर रेलवे रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर से बदमाश पिस्तौल के बल पर स्टोर संचालक से साढ़े तीन लाख लूट कर फरार हो गए। अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इतना ही नहीं, खरखौदा शहर के व्यापार मंडल अध्यक्ष लाला यादराम गर्ग के परिवार पर दो बार हमला हुआ। मामलों में कोर्ट केस चल रहे हैं। अब गवाही न देने की धमकियां मिल रही थी। इस कारण लाला यादराम को परिवार सहित प्रदेश छोड़ना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यापारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ लुटेरों को जल्द पकड़ने की मांग की। सीएम ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


नहीं हुई महिला कॉलेज से संबंधित घोषणा
शहर में पिछले कई वर्षों से राजकीय महिला कॉलेज खुलवाने की मांग की जा रही है। इसके लिए स्थानीय नेता भी कॉलेज खुलवाने को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान महिला कॉलेज का जिक्र भी नहीं किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें