फोटो 31- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में दुकान पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखियां खरीदती य
सोनीपत। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन को एक दिन शेष बचा है। बाजार में महिलाओं के साथ युवतियां भी राखियां खरीदने के लिए पहुंच रही हैं। चारों ओर राखियों से सजी दुकानें व स्टॉल से बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। भाई सुपर स्टार, ब्रो-राखी, स्वैग ब्रदर, फुकरे ब्वॉयज जैसी राखियां ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
महिलाओं को डायमंड व फैंसी डोरी से बनी राखियां लुभा रही हैं। राखी विक्रेता गगन कुमार, अमित व राजन ने बताया कि इस वर्ष से 20 रुपये से 650 रुपये तक की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। फैंसी डोरी 10 से 20 व डायमंड राखी की कीमत 40 से 350 रुपये प्रति पीस है। महिलाओं को डायमंड राखी (स्टोन राखी), रंग-बिरंगी रेशम, फैंसी डोरी, भैया-भाभी सेट, लुम्बा (लेडिज कड़े) तो युवतियों की भाई सुपर स्टार, ब्रो-राखी, स्वैग ब्रदर व फुकरे ब्वॉयज, कार्टून राखी पसंद बनी हैं। बाजार में नए कपड़ों की खरीदारी के लिए भी दुकानों पर महिलाओं की भीड़ है।