फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 300 मीटर दौड़ स्पर्धा में राखी व 400 मीटर दौड़ में विरेंद्रा विजयी

Fri, 31 Jan 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो 40: सोनीपत के गोहाना स्थित चौधरी देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता के दौ
विज्ञापन
गोहाना। चौधरी देवीलाल स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोहाना व मुंडलाना खंड की महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न गांवों की महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता महिलाओं को एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, सीडीपीओ सुशीला देवी व जसवंती देवी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुंडलाना खंड के अंतर्गत 300 मीटर दौड़ स्पर्धा में राखी ने प्रथम, रौनक ने द्वितीय व तन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में प्रीति प्रथम, निशा द्वितीय, तनीक्षा तृतीय स्थान रही। 400 मीटर दौड़ में विरेंद्रा ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय, मन्नु ने तृतीय स्थान हासिल किया। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बरोदा की सुमन ने प्रथम, चिड़ाना की सुमन ने द्वितीय, मनीषा ने तृतीय और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय व कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो स्पर्धा में उर्मिला ने प्रथम, रीना ने द्वितीय, कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोहाना खंड में 300 मीटर दौड़ में आंचल पहले, प्रियांशी दूसरे, अंजलि तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में नैंसी ने प्रथम, बिंदु ने द्वितीय व कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में उषा ने प्रथम, सरला ने द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सानिया प्रथम, प्रियंका द्वितीय, कुलबीर कौर तृतीय पर रही। म्यूजिकल चेयर में संतोष ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय, रेनू ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में पूनम ने प्रथम, संतोष ने द्वितीय, मिंटो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें