फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या

Thu, 10 Jul 2014 01:01 AM IST
सोनीपत,अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरेला थाना अंतर्गत जीटी रोड पर खड़े एक ट्रक से पुलिस ने चालक की लाश बरामद की है। चालक के गले में कपड़ा लिपटा पाया गया और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिंघू बॉर्डर पर पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है।

 सूचना मिलने पर नरेला थाना प्रभारी गुलाम साबिर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और लाश को अपने कब्जे में ले लिया।  पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के रहने वाले पचपन साल के शिवकुमार के रूप में हुई है। वह मंगलवार को मुंडका इलाके के लोहे का कबाड़ ट्रक में लादकर कुंडली के लिए निकला था।
विज्ञापन


लेकिन, आज सुबह तक उसके कुंडली ना पहुंचने पर उसकी तलाश हुई तो ट्रक को लावारिस हालत में खड़ा पाया गया तब पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

फोटो : 26--ट्रक के पास लगी भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें