फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: MP सुभाष बराला का कांग्रेस पर तंज, महंगाई-अपराध पर विपक्ष के आरोपों को बताया हताशा व निराशा का प्रतीक

Fri, 11 Apr 2025 02:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हिसार एयरपोर्ट से पहली उड़ान को लेकर कांग्रेस सांसद के बयान पर चुटकी लेते हुए बराला ने कहा कि उन्हें पहली फ्लाइट से अयोध्या जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहल हिसार लोकसभा क्षेत्र और वहां की जनता के लिए बेहद सकारात्मक है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का नेतृत्व पूरी तरह दिशाहीन हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भविष्य में क्या करेगी, यह खुद उसे भी नहीं पता। हरियाणा में विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष तक नहीं चुन पाने वाली कांग्रेस अपने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कैसे करेगी, यह समझ से परे है।

विज्ञापन


बराला शुक्रवार को छोटूराम धर्मशाला में आयोजित एक बैठक में पहुंचे थे, जहां उन्होंने 20 अप्रैल को जींद के उचाना में आयोजित होने वाले भगत धन्ना जाट जयंती कार्यक्रम में दहिया, मलिक समेत विभिन्न खाप प्रतिनिधियों व सरपंचों को शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


राज्य में बढ़ती महंगाई और अपराध को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बराला ने कहा कि ये सभी आरोप विपक्ष की हताशा और निराशा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्र और हरियाणा दोनों जगह जनता का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। आगामी चुनावों में भाजपा अपनी उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेगी और कांग्रेस भी अपनी बात रखे, लेकिन फैसला अंततः जनता का होगा।

राम रहीम को पैरोल पर बराला की प्रतिक्रिया
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिलने पर पूछे गए सवाल के जवाब में सुभाष बराला ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया कानून के अनुसार हो रही है और इसमें अधिकारी अपना कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


हिसार एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद के बयान पर चुटकी
हिसार एयरपोर्ट से पहली उड़ान को लेकर कांग्रेस सांसद के बयान पर चुटकी लेते हुए बराला ने कहा कि उन्हें पहली फ्लाइट से अयोध्या जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहल हिसार लोकसभा क्षेत्र और वहां की जनता के लिए बेहद सकारात्मक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें