फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीआईए और बदमाशों में मुठभेड़ राजू किडौली के पैर में लगी गोली

Wed, 20 May 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव गोरड के पास मुठभेड़ में घायल आरोपी का उपचार करते चिकित्सक व मौजूद पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाने के आरोपी गांव किडौली निवासी राजू को सीआईए-1 की टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गांव गोरड़ के पास पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी है।
सीआईए ने उसके साथी को भी पकड़ लिया है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।। सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि गोरड़-फरमाणा मार्ग पर दो युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।
विज्ञापन

सूचना देने वाले ने यह भी बताया कि दोनों आरोपी कुछ दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के रोहट गांव के पास एक कार चालक पर सूए से हमला कर तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने और कार की चाबी छीनने की घटना में आरोपी हैं।
सूचना मिलते ही सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जब दोनों को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया किडौली निवासी राजू और उसके साथी पटेल पार्क लाइन पार बहादुरगढ़ निवासी संजय भागने लगा। इस दौरान राजू ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो राजू के दाएं पैर के टखने के पास लगी। इससे वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
घायल राजू को पहले खरखौदा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। वहां से चिकित्सक ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजू किडौली के खिलाफ करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं उसके साथी संजय पर भी विभिन्न थानों में कई केस दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटाने में लगी है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान एसआई रविकांत, एसआई ओमबीर, एएसआई कृष्ण, एएसआई बृजेश्वर, एएसआई प्रवेश, हेड कांस्टेबल देवेंद्र, नीरज, कृपाल और संदीप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें