फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव नगर के युवक की सोनीपत में हत्या

Sat, 13 Sep 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव नगर के एक युवक की सोनीपत में कहासुनी के कारण गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोनीपत पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी हेमंत उर्फ  मोनू गांव फरमाणा हाल सोनीपत और संदीप निवासी सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक के राजीव नगर का रहने वाला नरेश रंगा (25) पुत्र सतबीर रंगा अपने दोस्तों से मिलने दो-तीन दिन पहले घर से गया था। वह सोनीपत पहुंचा और साथी संदीप और हेमंत से मुलाकात की।

 बृहस्पतिवार रात तीनों रोहतक रोड आरओबी के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि नशे में धुत होने के चलते किसी बात को लेकर हेमंत और संदीप के साथ नरेश का झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


झगड़ा इतना बढ़ गया कि संदीप और हेमंत ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर नरेश की बेल्ट और तार से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें