फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ पांडुलिपियों का तैयार होगा डेटाबेस : एडीसी

Thu, 30 Apr 2026 05:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारत की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर एवं बौद्धिक विकास के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में प्राचीन पांडुलिपियां, ताड़पत्र एवं दुर्लभ अभिलेखों के संरक्षण एवं भावी पीढि़यों तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्ञान भारतम् मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण प्रारंभ किया गया है।
एडीसी अजय चोपड़ा ने बताया कि इस मिशन के तहत जन भागीदारी के माध्यम से देशभर के परिवारों, मंदिरों एवं संस्थाओं में उपलब्ध पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम् एप के जरिए जियो टैग कर सूचीबद्ध एवं डिजिटल रूप से संरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एडीसी ने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मिशन का उद्देश्य भारत में शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों व निजी संग्रहों में उपलब्ध पांडुलिपियों का सर्वेक्षण, प्रलेखन, संरक्षण, डिजिटलीकरण कर उन्हें सुलभ बनाना है।
उन्होंने कहा कि इन पांडुलिपियों को समय के प्रभाव से बचाने के लिए उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना आवश्यक है। एडीसी ने बताया कि मिशन के तहत लगभग 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सर्वे कार्य को तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है जो 16 मार्च से शुरू हो चुका है। यह 15 जून तक जारी रहेगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से डिजिटलीकरण और संरक्षण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि इस पहल से जिले की ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
बॉक्स:
पांडुलिपिधारकों का स्वामित्व रहेगा सुरक्षित
एडीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ग्राम सचिव, शहरवासी नगर निगम व नगर पालिकाओं के माध्यम से अपनी पांडुलिपियों की जानकारी साझा कर सकते हैं। चिह्नित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान में पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व पूर्णत: सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें