फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद फिर अंबाला-दिल्ली ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन

Thu, 25 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन से बाधित हुई दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर बुधवार शाम से सवारी गाड़ियों ने रफ्तार भरी। इसी लाइन पर दिन भर मालगाड़ियां दौड़ाई गई। देर शाम को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर शताब्दी सहित चार एक्सप्रेस गाड़ियां रुकी।
विज्ञापन


कई दिनों बाद गाड़ियों के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अप लाइन पर नई दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली 12045 शताब्दी एक्सप्रेस व  14033 जम्मू मेल सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं दूसरी ओर डाउन लाइन पर चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस व 14096 हिमालय क्वीन एक्सप्रेस सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वीरवार सुबह से पैसेंजर ट्रेनें भी सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचनी आरंभ हो जाएगी। समाचार लिखे जाने तक चार ट्रेनें सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रुकी।
विज्ञापन


19 फरवरी से जाट आरक्षण आंदोलन के चलते राजलूगढी रेलवे स्टेशन के पास रेललाइन जाट समुदाय द्वारा दिल्ली-अंबाला रेललाइन को बाधित कर दिया गया था। 23 फरवरी को जाट समुदाय द्वारा रेललाइन को मुक्त किए जाने पर रेल कर्मचारियों द्वारा रेललाइन को ठीक किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें