फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर लगाया भंडारा

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के रेलवे स्टेशन स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में हवन करते रेलवे कर्मचारी।
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय परिसर में सोमवार को विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विधिवत पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीनियर सेक्शन इंजीनियर भरत सिंह राठी ने किया।
विज्ञापन

हवन में रेलवे कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से आहुति डालकर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर भरत सिंह राठी और जूनियर सेक्शन इंजीनियर परमजीत ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भोग लगाया। तत्पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया गया। इससे पहले कर्मचारियों ने मशीनों, औजारों और अन्य तकनीकी उपकरणों का पूजन किया। भरत सिंह राठी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, वास्तुकला और शिल्पकला का देवता माना जाता है। भारतीय संस्कृति में भगवान विश्वकर्मा को यंत्रों और निर्माण कार्यों का अधिष्ठाता देवता माना गया है। उनके आदर्शों और दिखाए मार्ग पर चलकर कर्म के प्रति समर्पण व कार्यकुशलता की प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें