फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Thu, 11 Jan 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हड़ताल के दौरान मांगों को लेकर नारेबाजी करते उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन
सोनीपत। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर पांच दिवसीय हड़ताल के चौथे दिन सोनीपत रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे। कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को सभी कर्मचारी एकत्रित होकर दिल्ली होने वाले महा धरने में शामिल होंगे और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के सोनीपत शाखा सचिव महेंद्र ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर 8 से 12 जनवरी तक भूख हड़ताल की घोषणा की थी। यूनियन के सदस्य रोजाना अलग-अलग स्टेशनों पर भूख हड़ताल पर बैठे और मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस कड़ी में चौथे दिन वीरवार को सोनीपत स्टेशन पर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने एकमत कहा कि सरकार के नेता जितने बार विधायक और सांसद बनते हैं, उन्हें पेंशन दी जाती है तो कर्मचारी 30-35 साल की नौकरी करने के बाद भी पुरानी पेंशन क्यों नहीं ले सकते। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। कर्मचारियों ने चेताया कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो आने वाले चुनावों में सरकार को वोट की चोट से जवाब देंगे। 12 जनवरी को दिल्ली में महा धरना दिया जाएगा। इसमें सभी स्टेशनाें के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जहां आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रधान अमरजीत राठी, सुशील माल्हा, मंजीत, सुरेंद्र, संदीप, भरत सिंह राठी, परमजीत मलिक, मोनू, गणेश, महेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें