फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे बोर्ड की टीम ने किया स्वच्छता के लिए जागरूक

Sat, 02 Aug 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का दिल्ली के बड़ौदा हाउस के अ​धिकारियों के साथ
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली रेल मंडल की ओर से शुक्रवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 1 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले स्वच्छ भारत मिशन पखवाड़े की शुरुआत की गई। अभियान के तहत दिल्ली के बड़ौदा हाउस से रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की टीम सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर यात्रियों व लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। स्टेशन परिसर पर अभियान के तहत सफाई की गई। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की टीम में वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी (एफए एंड सीएओ, बीएंडबी) प्रतिमा त्रिपाठी, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर-वन वैभव पाठक, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सुनील गुप्ता, वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक विनोद धीमान के साथ कई अन्य अधिकारी मौके पर आए थे।
अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए यात्रियों व लोगों को ट्रेनों में सफर के दौरान भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। टीम वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी ने सभी को स्वच्छता बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अभियान के बाद अधिकारियों ने विश्राम गृह के पास पार्क में अपने-अपने नाम का एक पौधा रोपा व कर्मचारियों को उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए। प्रतिमा त्रिपाठी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करके ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सकता है।

फोटो 12- सोनीपत स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का दिल्ली के बड़ौदा हाउस के अधिकारियों के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें