फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी रफ्तार, सड़क व रेल यातायात प्रभावित

Tue, 08 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते सोमवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के बीच सड़कों पर दिन में भी लाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। कोहरे के बीच मेें दृश्यता क्षमता 10 मीटर तक सिमट गई और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ गई। कोहरे के चलते जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया। प्रात : 11 बजे के बाद निकली कुछ घंटों की धूप ने लोगों को राहत दी। शाम को फिर से कोहरे का गिरना शुरू हो गया। दिन का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री के आसपास रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
विज्ञापन


ट्रेनों की रफ्तार हुई कम
कोहरे की वजह से अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चलीं। सुपरफास्ट ट्रेन को जहां रद करना पड़ा, वहीं कई एक्सप्रेस गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंचीं। वहीं पैसेंजर ट्रेनों की स्थिति भी कुछ खास नहीं रही। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गाड़ी का नाम    गाड़ी संख्या    लेट    
भठिंडा एक्स.      --        1 घंटा
सुपर एक्सप्रेस     12460     रद
बरोनी एक्स.        15708     30 मिनट
ऊंचाहार एक्स    14217     9 घंटे
पश्चिम एक्स.    12925    1.30 घंटे
सरयू यमुना एक्स    14649    10 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें