फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार फ्री डे आज, साइकिल पर होंगे अधिकारी

Tue, 08 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिवहन प्राधिकारी (आरटीए) राजीव अहलावत ने बताया कि शहर के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार आठ दिसंबर को कार फ्री डे मनाया जाएगा। इस दौरान जानकीदास स्कूल से सेक्टर-14-15 मार्केट होते हुए सेक्टर-14 पुलिस चौकी, अग्रसेन चौक से होते हुए वापस जानकीदास स्कूल तक का रूट निर्धारित किया गया है। उन्होंने सिर्फ सार्वजनिक वाहन या साइकिल चलाने की ही अपील की है। अहलावत ने बताया कि शहर में बढ़ती भीड़भाड़ और प्रदूषण को कम करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रात: 11 बजे जानकीदास स्कूल के पास एक रैली भी निकाली जाएगी। यह रैली सेक्टर-14-15 मार्केट से होते हुए मुरथल रोड विक्रम पैलेस तक पहुंचेगी। इसमें उपायुक्त राजीव रतन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग व अन्य वरिष्ठ अधिकारी साइकिल का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


सिर्फ निर्धारित रूट ही रहेगा कार फ्री
कार फ्री डे के तहत पूरे शहर में कार पर पाबंदी नहीं होगी। सिर्फ सेक्टर 14-15 आउटर रोड से सेक्टर-14 पुलिस चौकी, सेक्टर-14 मार्केट होते हुए जानकीदास कपूर स्कूल और फिर यहां से अग्रसेन चौक तक का रूट ही कार फ्री होगा। बता दें कि इससे पहले दिल्ली या करनाल की तर्ज पर इस दिन अधिकारी अपने कार्यालय जाने के लिए साइकिल का प्रयोग नहीं करेंगे। बस रैली के दौरान ही अधिकारी साइकिल पर दिखाई देंगे।

आनन-फानन में तय किया गया कार्यक्रम
बताया जा रहा है कि कार फ्री डे का यह कार्यक्रम आनन-फानन में तय किया गया है। इसीलिए सिर्फ एक रूट को ही कार फ्री करने का निर्णय लिया गया। खास बात ये है कि शहर के अधिकतर सामाजिक संगठन भी कार फ्री डे को लेकर अंजान है। जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर ही दिन निर्धारित कर कार्यक्रम तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें