फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कोहरे और इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी

Mon, 05 Jan 2026 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :37: सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर कोहरे और पंजाब तथा गाजियाबाद यार्ड में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण रविवार को भी रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। लंबी दूरी की एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से चलने के कारण सवारी गाड़ियां भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


रविवार को कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से साढ़े पांच घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंचीं। सबसे अधिक देरी मालवा एक्सप्रेस में दर्ज की गई जो करीब 5 घंटा 32 मिनट लेट रही जबकि गीता जयंती एक्सप्रेस लगभग 3 घंटा 24 मिनट की देरी से पहुंची।

सवारी गाड़ियां भी रहीं प्रभावित

लंबी दूरी की ट्रेनों को पासिंग देने के चलते कई सवारी गाड़ियों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि ठंड के मौसम में स्टेशन और ट्रेनों में लंबे समय तक इंतजार करना बेहद मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन




यात्री नरेश, ओमप्रकाश, नितिन और दीपक ने बताया कि दिल्ली-अंबाला रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को प्राथमिकता देने के कारण सवारी गाड़ियों को बार-बार रोका जा रहा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर संचालन व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

अपलाइन की प्रभावित ट्रेनें

दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली मालवा एक्सप्रेस 5:32 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 3:24 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 3 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1 घंटा, बठिंडा एक्सप्रेस 1:13 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:39 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 2:11 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:38 घंटे, 64451 सवारी गाड़ी 1:14 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।

डाउन लाइन की प्रभावित ट्रेनें

अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे, दादर एक्सप्रेस 2:25 घंटे, जम्मू मेल 1:17 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1:32 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 1 घंटा, 64454 सवारी गाड़ी 2:11 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 1:11 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।



-फिरोजपुर मंडल के अमृतसर और दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग से जुड़े कार्य चल रहे हैं। इसके चलते अप-डाउन रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। स्थिति को सामान्य करने के लिए समय सारिणी में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन


हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें