फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाद और बीज की दुकानों पर छापा, यूरिया का स्टाॅक कम मिला

Tue, 22 Jul 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के गोहाना ​स्थित खाद-बीज की दुकान पर रिकाॅर्ड की जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्त
विज्ञापन
गोहाना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने गोहाना में खाद एवं बीज भंडारों पर छापे डाले। एक दुकान पर यूरिया का स्टाॅक कम मिला जबकि दूसरी दुकान पर रिकॉर्ड ठीक नहीं पाया गया।
विज्ञापन

इस पर टीम ने दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। छापा डालने की भनक लगते ही कई अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके इधर-उधर हो गए। धान की रोपाई के बाद यूरिया की खपत बढ़ गई है।
सहकारी और प्राइवेट दुकानों पर रिकॉर्ड में खाद की उपलब्धता दिखाई जा रही है। मांग की एवज में जिले में खाद कम उपलब्ध है। किसान प्राइवेट दुकानों पर यूरिया खरीदने जाते हैं तो दुकानदार साथ में दवा भी खरीदने की शर्त लगा देते हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से महावीर, राजेश, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से गुण नियंत्रण निरीक्षक राकेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने खाद एवं बीज की दुकानों पर छापे डाले।
टीम पहले जींद रोड स्थित गोयल खाद बीज भंडार पर पहुंची। यहां पर यूरिया का रिकाॅर्ड ठीक नहीं मिला। इसके बाद टीम गौरव इंटरप्राइजिज पर पहुंची। यहां पर स्टॉक में दर्ज होने के बाद 420 बैग यूरिया नहीं मिला। अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। टीम ने दो दुकानों पर ही जांच की थी कि अन्य दुकानदार दुकानों को बंद करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें