फोटो 35: विजेता पहलवान राहुल राठी। स्रोत: परिजन
गोहाना। गांव धनाना के पहलवान राहुल राठी ने राष्ट्रीय स्कूली खेलों में ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उसके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। राहुल राठी ने इन खेलों में अंडर-19 आयु वर्ग में 63 किलो भारवर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल करके कांस्य पदक जीता। राहुल राठी अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए रायपुर कुश्ती अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं।