फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान नहीं, झूठ की मंडी : निखिल मदान

Wed, 23 Apr 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत की अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लेते विधायक निखिल मदान, साथ में आढ़ती व अध
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकारने का काम किया है। उनके पास लोगों के बीच जाने का कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते थे मोहब्बत की दुकान, लेकिन कांग्रेस झूठ की दुकान नहीं, बल्कि झूठ की मंडी है। एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं। अगर कांग्रेस नेता निर्दोष हैं तो वह जांच में शामिल हों। दस्तावेज प्रस्तुत करें। आगे का काम एजेंसी को करना है। धरना-प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होता। विधायक मंगलवार को रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने रणदीप सुरजेवाला के 200 शिक्षकों को हटाने के सवाल पर कहा कि कोई चीज सामने आई है तो उसकी जांच की जा रही है। विधायक ने कहा कि मंडी में गेहूं की आवक व खरीद जारी है। करीब 60 फीसदी गेहूं का उठान पूरा कर लिया गया है। एक सप्ताह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। मंडी में पुराने शेड, चहारदीवारी व सड़कों के नवीनीकरण को लेकर 4.70 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर मुख्यालय भेज रखा है। बजट पास करवाकर यह कार्य जल्द शुरू करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें