गोहाना। शहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी गांव बुटाना के आशीष उर्फ टिंकू को गिरफ्तार है। उस पर पहले पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुरानी अनाज मंडी के अक्षय ने सोमवार को पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। आधा घंटा बाद वह घर से बाहर आए तो बाइक नहीं मिली। जांच अधिकारी सोनू ने पुलिस टीम के साथ आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई बाइक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।