फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राधा-कृष्ण की रासलीला ने मोहा मन

Fri, 07 Nov 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :14: सोनीपत के गोहाना में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि अरुण बड़ोक व अन्य
विज्ञापन
गोहाना। पंजाबी रामलीला ग्राउंड में धार्मिक मेला टुबड़ी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर भगवान राधा-कृष्ण व बलराम की रासलीला का मनमोहक मंचन किया गया। कार्यक्रम में सखी प्रीति की तरफ से प्रस्तुत राधा-कृष्ण संकीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

मेला कमेटी के संयोजक व पूर्व पार्षद कृष्ण गोपाल चिंदा ने बताया कि मेला कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। मेला का शुभारंभ भाजपा नेता अरुण बड़ोक और उनकी पत्नी सीएम विंडो की एमिनेंट पर्सन रमन बड़ोक ने किया। इस अवसर पर प्रवीण खुराना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम को बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा के महंत बाबा कमल पुरी महाराज के सान्निध्य में प्रारंभ किया गया।
अरुण बड़ोक ने कहा कि आजादी से पहले यह मेला पाकिस्तान के झंग इलाके में चिनाब नदी के किनारे लगाया जाता था। वहीं देश के स्वतंत्र होने के बाद देश के कुछ चुनिंदा स्थानों पर लगाया जाने लगा। जिसमें गोहाना भी शामिल है। इस अवसर पर विजय कत्याल, विनोद निझावन, हनी चिंदा, परीक्षित कत्याल, रमेश मेहता, गुलशन, रजत बड़ोक, लवली वधवा, राजू बधवा, रविंद्र , प्रदीप निझावन, वेदप्रकाश मेहता और नीरज मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें