फोटो 01: सोनीपत तहसील में पेपरलेस ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली को लेकर जायजा लेते उपायुक्त सुशील सा
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर 7 नवंबर को सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व विधायक निखिल मदान शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी ली हैं।
जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला परिषद हॉल में तहसीलदार, नायब तहसीलदार व ग्राम सचिवों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी गांवों में आयोजित होंगे, इसलिए सभी ग्राम सचिव कार्यक्रम को आयोजित करवाना सुनिश्चित करें।
प्रभात फेरी, रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं सहित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी एक-एक गांव का दौरा करें।
ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम
उपायुक्त ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर भी 7 नवंबर को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गन्नौर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान व भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा, राई में विधायक कृष्णा गहलावत व बरोदा में भाजपा नेता प्रदीप सांगवान शिरकत करेंगे।