फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा छोड़ें, भविष्य संवारें : आईटीआई कथूरा में जागरूकता अभियान

Sat, 20 Jun 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
आईटीआई कथूरा में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देते नशा मुक्ति टीम के सदस्य। स्रोत :प्रव
विज्ञापन
गोहाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कथूरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य अजय खोखर के सानिध्य में तथा वर्ग अनुदेशक दीपक कटारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें नशा मुक्ति टीम गोहाना ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि उसका भविष्य भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देना चाहिए।
नशा मुक्ति टीम के सदस्य एएसआई कृष्ण कुमार, सिपाही आनंद प्रसाद, एसपीओ अजीत सिंह और एसपीओ रणबीर सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति को अपराध और बर्बादी की ओर ले जाती है इसलिए इससे बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।
विज्ञापन

संस्थान प्रभारी दीपक कटारिया तथा अजय कुमार ईडी अनुदेशक ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन में अच्छे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारी अजय शर्मा, स्वीटी शर्मा, रितु बाला, मोहम्मद आरिफ और महेंद्र सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें