फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सिंचाई को लेकर झगड़ा, महिला पर सरिया से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। मानसून की देरी के चलते अब खेत में सिंचाई को लेकर भी झगड़े शुरू हो गए हैं। गांव खेवड़ा में खेत की सिंचाई के लिए एक महिला पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता धान की फसल में पानी देने गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा की रहने वाली अन्नू देवी ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह पति संदीप व बेटे अजय के साथ खेत में सिंचाई करने गई थी। वह अपने खेत में धान की फसल में पानी दे रहे थे। वह ट्यूबवेल के पास थी और उसका पति संदीप व बेटा अजय दूसरे खेत में थे। इस बीच ट्यूबवेल के पास देवेंद्र, जोगेंद्र, राजेश, आशीष व दीपक आ गए। जोगेंद्र ने पहले अपने खेत में पानी चलाने को कहा। महिला का कहना है कि उसने उन्हें कुछ देर रुकने को कहा। जिस पर जोगेंद्र गाली-गलौज करने लगा और हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद सभी ने मिलकर उस पर सरिया और लाठी से हमला बोल दिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया। उसके पति संदीप व बेटे अजय को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके पति ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। राई थाना पुलिस ने अन्नू के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्नू देवी ने आरोप लगाया है कि हमला करने के बाद भी आरोपी उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें