फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Thu, 12 Feb 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने की अध्यक्षता सोनीपत शाखा प्रधान सुनील और संचालन गोहाना प्रधान मनोज ने किया। प्रांतीय चेयरमैन रणबीर दलाल व राकेश त्यागी भी धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन

शाखा सचिव नरेश कुमार ने कहा कि समय पर वेतन जारी किया जाए। छह साल से लंबित एसीपी लगाई जाए। नए कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि की जाए। पात्र कर्मचारियों के नाम कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर दर्ज किए जाएं।
सेवानिवृत्त के बाद भी विभाग में कार्य कर रहे कर्मियों को निष्कासित किया जाए। इस दौरान विनोद योगी, सुरेश वशिष्ठ, सुशील, पवन, जयकिशन, दिलबाग, अशोक, नवीन, इंद्रपाल, प्रवीन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें