फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद महाराज 27 को देंगे धर्म ज्ञान

Sun, 23 Nov 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के ककरोई चौक स्थित शंभू दयाल स्कूल में बैठक के दौरान जानकारी देते शिवाला शंभु द
विज्ञापन
सोनीपत। श्री गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज 26 नवंबर को पांडव नगरी सोनीपत आ रहे हैं। वह दो दिन सोनीपत में प्रवास करेंगे। धर्म सभा के माध्यम से 27 नवंबर को ककरोई चौक स्थित शंभू दयाल स्कूल में सनातन धर्मावलंबियों को धर्म का ज्ञान देंगे। सेक्टर-14 में 28 नवंबर को इच्छुक श्रद्धालु पीठाधीश्वर से दीक्षा ले सकेंगे। प्रबंधन समिति ने स्वामी निश्चलानंद के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शिवाला शंभू दयाल ट्रस्ट सोसाइटी और श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति, सोनीपत की ओर से इसे लेकर शनिवार को बैठक की गई। दोनों संस्थाओं के प्रधान प्रदीप गौतम व राजीव गुप्ता ने बताया कि धर्म सभा सुबह 11 बजे होगी।
सह आयोजक के रूप में श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति, धर्म संघ दिल्ली पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी व आनंद वाहिनी हरियाणा का सहयोग रहेगा। धर्म सभा में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

प्रदीप गौतम, राजीव गुप्ता, राकेश अग्रवाल, नीरज शर्मा, अरुण बंसल, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. देवेंद्र हुड्डा, जेपी शर्मा, कुशाग्र, रविंद्र दिलावर, आजाद नेहरा, पवन गुप्ता, सुरेश पाराशर का सहयोग रहेगा।
पीठाधीश्वर ने वैदिक गणित की 180 किताबें रचीं
ट्रस्ट के महासचिव राजकुमार चौहान, कोषाध्यक्ष सतपाल जैन, अनुराग गौतम, प्रदीप गौतम, राजेश गौतम, प्राचार्य सौरभ शर्मा ने बताया कि स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज पुरी पीठ के शंकराचार्य हैं। इन्होंने वैदिक गणित की 180 किताबें लिखी हैं। विज्ञान के जो सूत्र हमारे वेदों में स्थापित हैं उनको शुद्धिकरण की प्रक्रिया के तहत 160 मंत्रों को शोधन करके विज्ञान के विभिन्न सूत्रों पर 160 पुस्तकें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें