फोटो 02: सोनीपत के सुभाष चौक स्थित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पार्क में शहीद मदन लाल ढींगरा के
सोनीपत। सुभाष चौक स्थित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पार्क में पंजाबी गौरव संघ ने शहीद मदन लाल ढींगड़ा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शहीद मदन लाल ढींगड़ा और कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।
संजीव वलेचा ने कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम विद्यालयों में आयोजित करने पर बल दिया गया ताकि नई पीढ़ी भी शहीदों से परिचित हो सके। पंजाबी गौरव संघ के प्रधान सतीश विरमानी ने शहीद मदन लाल ढींगड़ा की जीवनी पर प्रकाश डाला।
सचिव एसडी भाटिया ने पंजाबी गौरव संघ के किए गए कार्यों की जानकारी दी। मंच संचालन चंद्रसेन अरोड़ा ने किया। इस दौरान संयोजक पवन बत्रा, अशोक सहगल, अशोक कपूर, गुलशन ठक्कर, विजय खेड़ा, प्रदीप वधवा, रमेश कमरा, राजकुमार, सतीश तनेजा, महेंद्र, विनय कुमार,चंद्रभान तनेजा भी उपस्थित रहे।