फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो घंटे में हुई 64 मिमी बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

Sun, 17 Aug 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
31 सोनीपत के सेक्टर 15 में बारिश के दौरान सड़क पर भरे पानी से गुजरता कार सवार।  संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में शनिवार को सुबह 11 बजे मौसम बदल और बादल छाने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के सभी मार्गों पर जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। करीब दो घंटे बारिश में हुई। 64 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन 11 बजे के बाद मौसम बदल गया। बादल छाने के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। तमाम जगह गर्मी से परेशान लोग भीग कर बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए, परंतु शहर में कई जगहों पर बारिश मुसीबत बन गई।
पाइप लाइन की जलियां पॉलीथिन की वजह से चोक हो गईं, जिसका परिणाम यह हुआ कि बारिश का पानी सड़कों पर नदी की तरह बह रहा था। हालत यह रही कि सेक्टर 15, गीता आश्रम, सुभाष चौक, जीटी रोड, गोहाना रोड कोई भी जगह ऐसी नहीं बनी जहां सड़क पर घुटनों से ऊपर पानी न चल रहा हो।
विज्ञापन

बाजार में दुकानों के भीतर बारिश का पानी घुस गया, जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस तरह से बारिश के दौरान शहर के भयावह हालात बन गए उससे नगर निगम से इंतजामों की पोल खोल दी।
बारिश से यातायात हुआ प्रभावित : खरखौदा में शनिवार को खरखौदा में हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। दोपहर की वर्षा में सड़कों पर जमा हुआ पानी जब घंटों बाद भी नहीं निकला तो लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की।
शहर में शनिवार को 42 एमएम बारिश दर्ज की गई। बीते दिनों हुई बारिश के कारण शहर के तालाब निचले इलाकों में पहले से ही पानी भरा हुआ था, ऐसे में शनिवार की बारिश से शहर की सड़क जलमग्न हो गईं।
खरखौदा की सब्जी मंडी, दिल्ली मार्ग, थाना कला मार्ग, बीडीपीओ कार्यालय, बस स्टैंड, सैनी गढ़ी मोहल्ले में पानी जमा हो जाने से शहर वासियों को परेशानी उठानी पड़ी।
शहर में पानी निकासी बंद पड़ने के साथ ही सीवर भी ओवरफ्लो हो गए। यही कारण है कि शहर में जगह-जगह पर सीवर के मैन हाल से ही दूषित पानी वापस निकल रहा है। जोकि लोगों की परेशानी को ओर बढ़ाने का काम कर रहा है।

31 सोनीपत के सेक्टर 15 में बारिश के दौरान सड़क पर भरे पानी से गुजरता कार सवार।  संवाद

31 सोनीपत के सेक्टर 15 में बारिश के दौरान सड़क पर भरे पानी से गुजरता कार सवार।  संवाद

31 सोनीपत के सेक्टर 15 में बारिश के दौरान सड़क पर भरे पानी से गुजरता कार सवार।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें