फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हत्या कर चुके बदमाश नाबालिग साथी सहित गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए शातिर बदमाश। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
एसआईटी स्टाफ खरखौदा की टीम ने दो शातिर बदमाशों को नाबालिग साथी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी गांव गुमड़ निवासी मनोज, दीपक व एक नाबालिग है। आरोपियों की गिरफ्तारी से पंजाब के लुधियाना में हुई एक युवक की हत्या से भी पर्दा उठा है। हत्या आरोपियों ने अपने साथी सुरेंद्र उर्फ बाबा के साथ मिलकर हत्या की थी। सुरेंद्र उर्फ बाबा व उसकी पत्नी को पुलिस पहले ही लूट के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। अब सुरेंद्र पर हत्या के मामले में भी शामिल होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मनोज व दीपक को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह, अंबाला भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी खरखौदा आदर्श दीप सिंह ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एसआईटी खरखौदा में नियुक्त एएसआई संदीप कुमार बुधवार रात को अपनी टीम के साथ गन्नौर के शेखपुरा मोड़ के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीन बदमाश बाइक पर यहां से गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी बीच जब तीन युवक वहां से गुजरने लगे तो पुलिस ने उन्हें रुकवा लिया। उनकी तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों ने अपनी पहचान मनोज व दीपक के रूप में दी। उनका तीसरा साथी नाबालिग है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
14 मार्च को की थी हत्या
गिरफ्तार आरोपी मनोज व दीपक ने बताया कि उन्होंने 14 मार्च को पंजाब के लुधियाना में बिहार निवासी प्रमोद की हत्या की थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने प्रमोद की हत्या अपने साथी कुराड़ निवासी सुरेंद्र उर्फ बाबा के साथ मिलकर की थी। सुरेंद्र ने लुधियाना की एक युवती से चार माह पहले शादी की थी। उसकी साली व प्रमोद के बीच गलत संबंध थे। इसी के चलते सुरेंद्र ने प्रमोद की हत्या की। पुलिस मामले में पता लगाएगी कि सुरेंद्र उर्फ बाबा की पत्नी का हत्या के मामले से कोई ताल्लुक तो नहीं। पुलिस सुरेंद्र उर्फ बाबा को उसकी पत्नी सहित कार मालिक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पहले ही काबू कर चुकी है। वहीं, पंजाब पुलिस भी आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वारदात भी कबूलीं
-6 अप्रैल को गन्नौर से युवक को काबू कर हथियार के बल पर कार लूटी।
-14 अप्रैल को लूटी गई कार के मालिक ने आरोपियों को देखकर पकड़ने का प्रयास किया तो कार मालिक पर फायरिंग कर दी।
-14 अप्रैल को ही कार मालिक पर फायरिंग कर भागते हुए खेड़ी गुज्जर से व्यक्ति की बाइक लूट ले गए।
- गांव बड़ी में ट्रक चालक से हथियार के बल पर नकदी व मोबाइल लूटा।
-गन्नौर में लड़ाई-झगड़े के मामले में काबू किए गए। जमानत मिलने के बाद भूमिगत हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें