फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6,081 व्यापारियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 6,460 के लिए बचे तीन दिन

Fri, 28 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 133 दिन में जिले के आधे व्यापारी भी जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। जिले में जहां कुल 12,541 व्यापारी है, जिनमें से 6,081 व्यापारी ही जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करवा चुके हैं। वहीं अब 6,460 व्यापारियों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को केवल तीन दिन बाकी हैं। इनमें 3,545 व्यापारियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो 2,915 ने अपना लॉगइन बनवाकर प्रक्रिया को अधूरी छोड़ दिया है। इस तरह अगले तीन दिन में व्यापारियों के जीएसटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

लॉगइन बनवा चुके व्यापारियों को होगी आसानी
जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए उन 2,915 व्यापारियों के लिए जरूर प्रक्रिया थोड़ी आसान होगी जो अपना लॉगइन बनवा चुके हैं। इन व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पेनकार्ड, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, कैंसिल चेक, सर्विस टैक्स, एक्साइज टैक्स, वैट रजिस्ट्रेशन की प्रति को जीएसटी की साइड पर अपलोड करना होगा। इन जरूरी कागजों के अपलोड करने के बाद ही व्यापारी का जीएसटी रजिस्ट्रेशन हो सकेगा क्योंकि लॉगइन बनवाने के लिए वह पहले ही आवेदन कर चुके हैं और उनकी विभाग से पहले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
रजिस्ट्रेेशन के लिए दिया व्यापारियों को नोटिस
विभाग की ओर से जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हुई थी। फरवरी में विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन के लिए व्यापारियों को एक बार ही नोटिस जारी किया गया, जिसमें सभी को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया था। उसके बावजूद आधे से ज्यादा व्यापारियों की अभी तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी खुलेगा कार्यालय
30 अप्रैल तक व्यापारी जीएसटी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की तारीख करीब होने के चलते शनिवार व रविवार को भी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कार्यालय खुला रहेगा। इसके बाद व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें