फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज से हड़ताल पर रहेंगे पंप ऑपरेटर, शहर में पानी की बढ़ेगी किल्लत

Mon, 20 Jan 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में बैठक के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी।
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में सोमवार से पानी की किल्लत बढ़ सकती है। नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत संविदा पंप ऑपरेटरों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। उनका आरोप है कि ठेकेदार की ओर से तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर शहर में पानी की किल्लत हुई तो निगम प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले रविवार को सेक्टर-15 में निगम के सभी वाटर पंप ऑपरेटर, हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के सदस्य और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की बैठक हुई। पंप ऑपरेटरों ने बताया कि ठेकेदार की ओर से उन्हें समय पर वेतन के अलावा ईपीएफ व ईएसआई का लाभ नहीं दिया जा रहा है। निगम प्रशासन को कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। नगर निगम के संविदा सफाई कर्मी भी वेतन की मांग को लेकर पांच दिन से हड़ताल पर हैं। मंच के प्रदेश महासचिव आरके नागर ने पंप ऑपरेटरों की मांग को जायज बताया। निगम प्रशासन से पंप ऑपरेटरों की मांगों का समाधान करने व वेतन देने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रेस सचिव टीनू मदान व जिला प्रधान मीना सैनी ने की। मंच संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर सिंह नागर ने किया। इस दौरान सुरेश रोहिल्ला, समेश कुमार, ध्रुव कुमार, समे सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, अश्वनी कुमार, अरुण कुमार, ओमप्रकाश, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, ऋषि राज, सूरज कुमार, अरबाज खान, मुस्तकीम खान, संदीप हुड्डा, संदीप, प्रदीप मेहरा, दीपक, साहिल, रवि, नवीन, अंकित पूनिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें