फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली संकट पर जनाक्रोश, विशाल नगर में सड़क जाम कर जताया विरोध

Tue, 30 Jun 2026 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के विशाल नगर में सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में अवरोधक डालकर विरोध जताते कॉलोनीवासी
विज्ञापन
सोनीपत। भीषण गर्मी और लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को वेस्टर्न जोन के लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। विशाल नगर समेत आसपास की कॉलोनियों के निवासियों ने सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तीन दिन से क्षेत्र में कम वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ रहा है जिसके कारण नागरिकों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि लगातार मिल रहे आश्वासनों के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा जिससे उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा।
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और बिजली निगम के फोरमैन धर्मपाल मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य कराया।

वैकल्पिक मार्गों से निकले वाहन
जाम का असर आसपास के मार्गों पर भी दिखाई दिया। कई वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। जाम के चलते उन्हें आधा से एक किलोमीटर घूमकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इससे वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई।
एम्बुलेंस को दिया तुरंत रास्ता
जाम के दौरान एक एम्बुलेंस भी फंस गई लेकिन क्षेत्रवासियों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल रास्ता खाली कर उसे गंतव्य की ओर रवाना किया। एम्बुलेंस निकलने के बाद प्रदर्शन फिर शुरू कर दिया गया। बाद में पुलिस और बिजली निगम के अधिकारियों के हस्तक्षेप तथा समस्या के शीघ्र समाधान के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।

रविवार को भी फूटा था लोगों का गुस्सा
बिजली-पानी की समस्या को लेकर रविवार को भी रोहतक रोड स्थित सिटी थाना के समीप लोगों ने सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया था। लगातार दूसरे दिन हुए प्रदर्शन से स्पष्ट है कि वेस्टर्न जोन में बिजली संकट गहराता जा रहा है और नागरिकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
इन क्षेत्रों में सबसे अधिक संकट
वार्ड-16, 17 और 18, भरतपुरी, विशाल नगर, आर्य नगर, गुड़ मंडी, वेस्ट रामनगर, मिर्च मंडी और आसपास की कॉलोनियां।


जनता रातभर जाग रही, कागजों में दिख रहा जगमग
अन्याय के विरुद्ध-न्याय युद्ध मंच के संस्थापक देवेंद्र गौतम ने कहा कि वास्तविक स्थिति और सरकारी दावों में बड़ा अंतर है। उनका कहना था कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से लोग पूरी रात जागने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जगमग योजना से जुड़े क्षेत्रों में भी छह से आठ घंटे तक बिजली बाधित रहती है और कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरणों के खराब होने का खतरा बना हुआ है।

जर्जर केबल की मरम्मत कराई जाएगी और अनियमित रूप से थ्री-फेज लोड लेने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। इससे फाल्ट की समस्या बढ़ती है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने को लगातार पहल की जा रही है।
- रणबीर देशवाल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम

फोटो: सोनीपत के विशाल नगर में सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में अवरोधक डालकर विरोध जताते कॉलोनीवासी

फोटो: सोनीपत के विशाल नगर में सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में अवरोधक डालकर विरोध जताते कॉलोनीवासी

फोटो: सोनीपत के विशाल नगर में सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में अवरोधक डालकर विरोध जताते कॉलोनीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें