गोहाना। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना स्थित सिंचाई विश्राम गृह में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के लिए कहा
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम नागरिक की समस्याओं का बिना किसी देरी के समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत की जवाबदेही के साथ निपटारा करें।
एसआईआर को लेकर कहा कि सभी पात्र मतदाता निर्धारित गणना प्रपत्र सही ढंग से भरकर समय रहते अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा कराएं ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे। उन्होंने लोगों से स्वयं इस अभियान में भाग लेने और अपने परिवार, रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।