फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः हटाए गए पीटीआई टीचरों का हंगामा, सांसद-विधायक की गाड़ियों पर बरसाए लात-घूंसे

Mon, 15 Jun 2020 12:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
विज्ञापन
सांसद व विधायक की गाड़ी के ऊपर लेटी पीटीआई शिक्षिका - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हटाए गए पीटीआई शिक्षकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों ने रविवार को गोहाना रेस्ट हाउस में बिजली दरबार में पहुंचे मंत्री रणजीत चौटाला, सांसद रमेश कौशिक, संजय भाटिया, विधायक निर्मल चौधरी के सामने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


वहां से सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी जाने लगे तो उनकी गाड़ी पर लात-घूंसे मारे गए तो उनकी गाड़ियों के आगे भी खड़े हो गए। जिनको हटाने के लिए पुलिस को जबरदस्ती करनी पड़ी तो उनके साथ हाथापाई हुई। वहां से सांसद व विधायक किसी तरह से निकले।

मंत्री रणजीत चौटाला और सांसद रमेश भाटिया भी हंगामा होने के बाद अंदर चले गए। वहां से सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी के जाने के बाद सभी पीटीआई शिक्षक रेस्ट हाउस में जाने लगे तो पुलिस ने उनको देखकर गेट बंद कर दिया। पीटीआई ने पुलिस को पीछे धकेलकर जबरन गेट खुलवा लिया और रेस्ट हाउस में अंदर जाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जिससे मंत्री रणजीत चौटाला व सांसद संजय भाटिया भी अंदर फंसे रहे। वहां काफी देर तक हंगामा होने पर मंत्री व सांसद ने पीटीआई से मुलाकात की और उनको अपनी एक कमेटी बनाने के लिए कहा, जिससे उस कमेटी की सीएम मनोहर लाल के साथ मुलाकात कराई जा सके। उसके बाद ही पीटीआई शांत होकर वहां से लौटे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें