गोहाना। भाजपा कार्यालय में जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस संगोष्ठी कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय के प्रेरणा स्रोत थे।
जिला गोहाना भाजपा अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल विशिष्ट अतिथि रहे। संयोजक डॉ. रमेश कश्यप और सह संयोजक डॉ. राममेहर राठी रहे। बिजेंद्र मलिक ने कहा कि हमें पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों को अपनाना चाहिए।
संगोष्ठी के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले जिलास्तर पर और बाद में मंडलस्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर प्रदीप सांगवान, चेयरपर्सन रजनी विरमानी, डॉ. धर्मवीर नांदल, जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, नरेंद्र गहलावत, रीना शर्मा, प्रदीप बड़वासनी, सरपंच पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।