फोटो 32: सोनीपत के गोहाना में एसडीएम के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते लोग। स्रोत: पाठक
- फोटो : chineni news
सोनीपत/ गोहाना। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में सोनीपत गोहाना में लोगों ने प्रदर्शन किया। सोनीपत में विश्व हिंदू परिषद की ओर से बस अड्डे से लेकर सुभाष चौक तक जुलूस निकाला।
वहीं, गोहाना में लोग कुलदीप कौशिक के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के अधीक्षक आत्मप्रकाश को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और हिंदुओं पर हिंसा रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत के अलावा अन्य देशों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ अपहरण, हत्या, लूटपाट, महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं निरंतर हो रही हैं।
उन्होंने बांग्लादेश में दीपू दास की जघन्य हत्या का उल्लेख करते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। गोहाना में ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से मांग की गई कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के मामले में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
गोहाना में बलराम कौशिक, केसी शर्मा, अजीत सांगवान, राममेहर मलिक, दीपक शर्मा, ओमबीर वत्स, आनंद शर्मा, सोमबीर रहे।