सोनीपत। सेक्टर-15 मार्केट में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को चार दुकानों पर प्रतिबंधित पाॅलिथीन मिलने पर छापा डाला। इस दौरान दो दुकानदारों के तीन-तीन हजार के चालान और दो दुकानदारों के 1500-1500 रुपये क चालान किए गए।
सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर दुकानदारों को पहले ही चेतावनी दी गई थी। उसके बाद कई दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग कर रहे थे। इसके प्रयोग का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा था।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान के दौरान पॉलिथीन का संग्रहण करने वाले दुकानदारों के चालान भी काटे गए। उनका का कहना है कि भविष्य में ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी ताकि प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग को रोका जा सके और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। संवाद