फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वंतत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे स्वतंत्रता सेनानी व उनके उत्तराधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित स्वंतत्रता सेनानी भवन में रविवार को अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन की राज्य स्तरीय बैठक हुई। जहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले सरकारी समारोह में स्वतंत्रता सेनानी, उनकी वीरांगनाएं एवं उत्तराधिकारियों ने शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। यह सभी स्वतंत्रता सेनानी भवनों, पार्कों एवं अपने घरों पर ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी वीरांगनाओं को सम्मानित कर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाएंगे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी वीरांगनाओं से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव धर्मबीर पालीवाल ने कहा कि 11 जुलाई को संगठन ने 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सीएम मनोहर लाल से मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों को सरकार नहीं मानती है और अधिकारियों ने झूठे शपथपत्र देकर कोर्ट को गुमराह करने के साथ ही उत्तराधिकारियों को दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया है। जिस पर उच्च न्यायालय ने भी नाराजगी जताते हुए 23 जुलाई को सख्त आदेश पारित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों पर उन्हें याद करती है। समारोह में उन्हें उचित सम्मान नहीं देकर एक शाल उनके कंधों पर डाल दिया जाता है, जबकि अन्य खिलाड़ियों एवं अनेक प्रकार के सम्मान प्राप्तकर्ताओं को एक-एक कर बुलाकर सम्मान से सम्मानित किया जाता है। ऐसे में इस बार सरकारी समारोह में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया गया। बैठक में 21 जिलों के जिलाध्यक्षों, सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं 135 से अधिक सदस्यों ने शामिल होकर इस फैसला सर्वसम्मति से पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें