फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईरान पर अमेरिका के हमले के खिलाफ रोष मार्च निकाला

Tue, 24 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमले के विरोध में रोष मार्च निकाला गया। कम्युनिस्ट के सदस्य महलाना चौक से रोष मार्च निकालते हुए गाेहाना रोड स्थित छोटू राम चौक पर पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कम्युनिस्ट के राज्य कमेटी सदस्य ईश्वर सिंह राठी, हरिप्रकाश व जिला सचिव इंद्र सिंह ने किया। सभी ने अमेरिकी-इस्राइल गठजोड़ के खिलाफ नारे लगाए। लोगों का आह्वान किया गया कि वह देश व दुनिया में शांति आंदोलन की मजबूती के लिए आवाज बुलंद करें। प्रदर्शन में रामफल, राजेंद्र राठी, नफे सिंह मलिक, सुरेंद्र छिक्कारा, राजबीर, भारत, देवेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, राजसिंह, जयभगवान, सुरेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें