फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगों को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2026 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में अपना मांगपत्र सौंपते कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को प्रमुख अभियंता के नाम मांगपत्र भी सौंपा।
जिला प्रधान देशराज नैन व जिला सचिव राजेश कुमार ने बताया कि मांगों को लागू करवाने के लिए 4 जुलाई को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के कैंप कार्यालय भिवानी के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। 18 जुलाई को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के कैंप कार्यालय हिसार पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर नियमित किया जाए। जब तक उनको नियमित नहीं किया जाता है तब तक समान काम समान वेतन लागू किया जाए। विभाग की ग्रामीण पेयजल स्कीमों को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के पास न तकनीकी स्टाफ है और न ही संसाधन जिसके कारण शुद्ध जल उपलब्ध करवाना मुमकिन नहीं है। इस दौरान मुल्क सिंह, राजेश, मुकेश, देशराज, नरेश कुमार, सतीश कुमार, जगनारायण, कृष्ण अत्री, लालमणि, अमित कुमार, प्रदीप, संजय चोपड़ा, सुनील कुमार, आनंद हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें