फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में धरना आज से, कैमरों से भी निगाह रखेगा प्रशासन

Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान कोम्बो गन चलाकर दिखाते पुलिस अधीक्षक अश्विन सैणवी। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर रविवार को गोहाना में धरने की शुरुआत की जाएगी। सोनीपत-गोहाना मार्ग पर गांव लाठ जौली इसका केंद्र रहेगा। हालांकि, अभी तक प्रशासन से धरने के लिए विधिवत मंजूरी नहीं दी है। वहीं, जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकस बंदोबस्त किए हैं। सोनीपत में पैरा-मिलिट्री फोर्स की आठ और सात कंपनियां हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल की भेजी गई हैं। उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने साफ कहा है कि शांति भंग होने की स्थिति में प्रशासन के सामने सभी विकल्प मौजूद हैं। किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, शनिवार शाम को हाईवे पर पैरा-मिलिट्री फोर्स की टीमों ने फ्लैग मार्ग भी निकाला।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक गुट के सदस्य रविवार से पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर धरना शुरू करेंगे। इसमें सोनीपत के गांव लाठ-जौली के पास धरना देने की बात कही गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन लगातार गांव का रुख कर रहा है। साथ ही, ऐहतियाती तौर पर प्रशासन ने धरनास्थल के मालिक तथा धरना करने वाली समिति के सदस्यों से लिखित में आश्वासन भी लिया है कि वे शांति भंग नहीं होने देंगे।

उपायुक्त बोले, प्रशासन पूरी तरह चौकस 
धरने की तैयारी के बीच उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत की और प्रशासन की तरफ से की गई तैयारियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा ध्यान इस बात रहेगा कि कहीं भी शांति भंग ना हो। अगर कोई गतिविधि बढ़ाई गई, तो मौके पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सभी अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले भर में 77 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ-साथ जीटी रोड, मुनक नहर तथा रेल मार्ग को सेक्टरों में बांट कर पेट्रोलिंग से लेकर यहां की पुख्ता सुरक्षा तय की गई है। उन्होंने कहा कि किसी सूरत में पुराना घटनाक्रम नहीं दोहराने दिया जाएगा।
विज्ञापन


भड़काने का प्रयास हुआ तो जमीन होगी कुर्क 
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जहां पर धरना दिया जाएगा, अगर वहां कोई भड़काऊ बयानबाजी या आंदोलन को उग्र करने का प्रयास किया तो प्रशासन उस जमीन को भी कुर्क कर लेगा।

सोनीपत में पहुंची 15 टुकड़ी
पुलिस अधीक्षक अश्विनी शैणवी ने बताया कि सोनीपत में पैरा-मिलिट्री फोर्स की आठ टुकड़ियां आई हैं और सात कंपनी हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल की मिली हैं। पैरा-मिलिट्री फोर्स में आईआरबी की पांच और सीआईएसएफ की तीन टुकड़ी हैं। इनके साथ पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा प्लान बनाकर बंदोबस्त किए गए हैं।

जिले की सीमा में धारा-144 लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच व इससे अधिक व्यक्ति के एक स्थान पर एकत्र होने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। साथ ही जेसीबी के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी गई है। पांडुरंग ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखना है लेकिन इसके बावजूद अगर कोई कानून तोड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले, डीसी व एसपी ने गांव के सरपंचों की बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। पांडुरंग ने कहा कि सरपंच गांव का प्रथम नागरिक होता है और वह निर्वाचित प्रतिनिधि है। ऐसे में उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह गांव में लोगों को बेहतर रास्ता दिखाए।

पुलिस लाइन में की गई मॉक ड्रिल 
पुलिस लाइन में प्रशासन की देखरेख में मॉक ड्रिल की गई। इसमें पुलिस कर्मियों को दंगे की स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया। प्रशासनिक अमले को आंसू गैस के गोले से लेकर पींपर स्प्रे चलाने तक का अभ्यास कराया गया।

पुलिस ने स्थापित किया कंट्रोल रूम 
पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने बताया कि पुलिस ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। इसमें आंदोलन को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी दी सकती है। उन्होंने बताया कि पुलिस के फोन नंबर- 100, 0130-2222903 व 9671894100 पर जानकारी साझा की जा सकती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें