फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनाज मंडी में नहीं लगेगा जाम, एक अतिरिक्त गेट बनाने का प्रस्ताव पारित

Tue, 23 Dec 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 14: सोनीपत के गन्नौर में हुई बैठक के दौरान उपस्थित मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्नौर। मार्केट कमेटी गन्नौर की नई बाॅडी के गठन के बाद सोमवार को पहली बैठक हुई। इसमें अनाज मंडी और मार्केट कमेटी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, व्यवस्थाओं और मंडी के सुचारू संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अनाज मंडी में एक अतिरिक्त गेट लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष निशांत छौक्कर ने बताया कि गेट के निर्माण से सीजन के दौरान ट्रकों की आवाजाही सुचारू रहेगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। मंडी परिसर में पेयजल सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि मार्केट कमेटी के अधीन आने वाली सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए अधिक जागरूकता के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया। वहीं, दूसरी बैठक में कृषि विभाग व हैफेड के अधिकारियों के साथ अध्यक्ष निशांत छौक्कर व उपाध्यक्ष योगेश कौशिक ने खाद की उपलब्धता को लेकर विशेष चर्चा की।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खाद की मांग समय पर भेजी जाए। जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव शिव कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें