फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि बनी सिरदर्द, शिविर में पहुंचे अधिकतर लौटे

Mon, 03 Jul 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26. शिविर के दौरान शिकायतें सुनते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ। संवाद
विज्ञापन
साेनीपत। प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां शहरवासियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। प्रॉपर्टी सर्वे के बाद लोगों को मिले बिलों में किसी प्रॉपर्टी का एरिया गलत है तो किसी मालिक का नाम गलत है। इस तरह की त्रुटियों को ठीक कराने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। शिविर के अंतिम दिन लोग काफी संख्या में पहुंचे, लेकिन अधिकतर लोगों के काम न होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय के आदेश पर सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर में शिविर लगाए गए। अकेले निगम क्षेत्र में दो दिन में 600 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। अंतिम दिन 315 शिकायतें दर्ज करवाई गईं, जिसमें से 35 शिकायतों को साइट विजिट करने के लिए लंबित रखा गया। शिविरों के दौरान निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याएं लेकर आए लोगों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी की गलतियों को दूर किया जाएगा। स्थानीय निकाय विभाग की ओर से इससे पहले 10 व 11 जून को भी शिविर लगाकर प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त किया गया था।


2 दिवसीय शिविर में पहुंचे 150 उपभोक्ता
गोहाना। नगर परिषद कार्यालय व विष्णु नगर में विशेष शिविर लगाया गया। दो दिवसीय शिविर में 150 से अधिक उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर दिया गया और जो उपभोक्ता औपचारिकता पूरी नहीं कर पाए, उन्हें नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर कागजात जमा कराने के लिए कहा गया है। नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने बताया कि अधिकतर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कर दिया गया है। यदि किसी उपभोक्ता की संपत्ति आईडी में त्रुटि है तो वह नगर परिषद में बनाए गए हेल्प डेस्क पर अपनी समस्या का निवारण करवा सकता है।
विज्ञापन



दूसरे दिन छह आपत्तियां दर्ज हो सकीं
खरखौदा। नगरपालिका कार्यालय में लगाए गए शिविर में दूसरे दिन सिर्फ छह आपत्तियां ही आईं। शनिवार को 25 आपत्तियां दर्ज की गई थीं। नगरपालिका कार्यालय का पूरा स्टाफ रविवार को कार्यालय में शिविर के दौरान अपनी ड्यूटी देने के लिए पहुंचा। साफ है कि लोगों ने इस शिविर काे ज्यादा तवज्जो नहीं दिया।

फोटो 26. शिविर के दौरान शिकायतें सुनते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ। संवाद

फोटो 26. शिविर के दौरान शिकायतें सुनते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ। संवाद

फोटो 26. शिविर के दौरान शिकायतें सुनते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ। संवाद

फोटो 26. शिविर के दौरान शिकायतें सुनते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ। संवाद

फोटो 26. शिविर के दौरान शिकायतें सुनते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें