फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दादा कुशाल सिंह दहिया की स्मृति में कार्यक्रम 15 नवंबर को

Sat, 20 Sep 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत लघु सचिवालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा
विज्ञापन
सोनीपत। अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन 15 नवंबर को एजुकेशन सिटी राई में आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने गुरु तेगबहादुर के शीश को सुरक्षित रखने के लिए अपने शीश का दान किया था। दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बने, इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बढख़ालसा गांव के लोगों की समिति गठित की गई है। 40-40 लोगों के अलग-अलग समूह आसपास के गांव में जाकर लोगों को कार्यक्रम के लिए जोड़ने का काम करेंगे।
आसपास के सभी गांवों, खापों को लेकर भी कमेटियां गठित की जाएंगी। सभी गांव में कार्यक्रम के संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। यह सामाजिक कार्यक्रम है जिसमें सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के ओएसडी ने कहा कि कार्यक्रम में गुरुद्वारा सभाओं, मंदिर समितियों, एनजीओ, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को शामिल किया जाएगा। अलग-अलग गांवों से हुए अमर बलिदानियों को भी याद किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी, लाइट साउंड शो होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन अमरेंद्र ने कहा कि यह कार्यक्रम दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान को आमजन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला के साथ-साथ पूरे प्रदेश में एक माहौल बनाया जाएगा।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों की लगातार समीक्षा करेगा। इस कार्यक्रम के लिए एसडीएम सुभाष चंद्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक, डीसीपी कुशल सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक, नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें