फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में प्रो. आशुतोष मिश्रा ने संभाला रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार

Mon, 02 Feb 2026 05:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अतिरिक्त कार्यभार के पदग्र
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में सोमवार को प्रो. आशुतोष मिश्रा ने कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने प्रो. आशुतोष मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

प्रो. आशुतोष मिश्रा ने 16 जनवरी, 2025 को ही राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत थे।
उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अब कुलाधिपति एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने डीसीआरयूएसटी मुरथल के कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में हरियाणा राजभवन से आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में काम का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। वह कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति के ओएसडी ललित एवं पीएस राजेश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें