फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंडी में छह दिन बाद शुरू हुई खरीद, 196 मीट्रिक टन

Sat, 25 Oct 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में शुक्रवार को छह दिन बाद पीआर धान की खरीद शुरू हुई। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की ओर से 196 मीट्रिक टन (एमटी) पीआर धान खरीदा किया।
विज्ञापन

इससे पहले 18 अक्तूबर को धान की खरीद हुई थी। उसके बाद खरीद न होने से किसानों को परेशानी हो रही थी। किसानों ने वीरवार को गेट पर ताला जड़ने के बाद खरीद शुरू न करने पर आंदाेलन की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को खरीद शुरू होने के बाद किसानों को राहत मिल सकी।
शुक्रवार दोपहर पीआर धान की खरीद शुरू होने से पहले मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार किसानों से मिलने पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनकर जल्द ही खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया। उसके करीब एक घंटे बाद हैफेड के जिला प्रबंधक उमाकांत शर्मा व प्रबंधक ज्योति आर्य ने मौके पर पहुंचकर खरीद शुरू कराई।
विज्ञापन

साथ ही अधिकारियों ने किसानों को समझाया कि सरकार की ओर से तय किए गए नियमों के आधार पर धान की खरीद होगी। किसानों के मानने के बाद करनाल के मिलर्स ने खरीद प्रक्रिया शुरू की और 1963 क्विंटल धान खरीदा गया। अनाज मंडी में करीब 500 एमटी धान खरीद के इंतजार में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें