फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीआर धान की खरीद शुरू, हैफेड ने खरीदा 759 क्विंटल धान

Mon, 07 Oct 2024 08:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 45- सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में ट्राली से धान की फसल उतारते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में सोमवार को पीआर धान की खरीद शुरू हो गई है। हैफेड की तरफ से मिल के साथ अनुबंध हो गया है और पहले दिन 759 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है। बाकी 750 क्विंटल पीआर धान में नमी होने से खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में पीआर धान की आवक 10 दिन पहले ही शुरू हो गई थी। लेकिन नमी अधिक होने व मिल के साथ अनुबंध नहीं होने से पीआर धान की खरीद नहीं हो रही थी। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को मार्केट कमेटी ने पीआर धान की खरीद शुरू करा दी है। सोमवार को 759 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई है।
71.5 हजार क्विंटल धान की आवक

अनाज मंडी में अब तककरीब 71.5 हजार क्विंटल बासमती धान की आवक हो चुकी है। सोमवार को करीब सात हजार क्विंटल धान की आवक हुई। धान की प्राइवेट मिलर्स से खरीद कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
मिल के साथ अनुबंध हो चुका है। सोमवार को 759 क्विंटल धान की सरकारी खरीद की गई है। बाकी फसल नमी अधिक होने से नहीं खरीदी गई है। किसानों को फसल सुखाकर लाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

- जोगेंद्र, प्रबंधक, हैफेड, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें