फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में निकासी शोभायात्रा

Sun, 05 Apr 2026 05:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गुड़ मंडी क्षेत्र में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान भगवान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज ने कहा है कि पूरा विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। कई देशों के बीच चल रहा युद्ध मानवता एवं संपदा को नष्ट कर रहा है। भगवान महावीर का संदेश जीओ और जीने दो पर चल कर ही युद्ध की विभीषिका को टाला जा सकता है।
वह रविवार को दिगंबर जैन मंदिर मंडी में भगवान महावीर जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा, शांति के सिद्धांत पर चल कर स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। बच्चों ने भगवान महावीर के संदेशों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान महावीर को रथ पर सवार करके नगर दर्शन के लिए बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व निवर्तमान मेयर राजीव जैन नाचते-गाते हुए भगवान के रथ को खींच रहे थे। शोभायात्रा का बाजारों में स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में रंजना शास्त्री, अधिवक्ता सुरेश जैन, भूषण जैन, जय कुमार जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, मनीष जैन, आनंद जैन, राजकुमार जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें