फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से सुलझाई जाएंगी उद्योगपतियों की समस्याएं : मुख्यमंत्री

Sat, 12 Apr 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थित मारुति प्लांट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंचासीन मुख्यमंत्री नायब सिं
विज्ञापन
खरखौदा। प्रदेश सरकार ने उद्योगों के भविष्य की नई रूपरेखा लिखना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) खरखौदा का दौरा इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही उद्योगपतियों के साथ संवाद कर भरोसेमंद साझेदारी का संकेत देते हुए उद्योगपतियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने और हर सुझाव पर संज्ञान लेने की बात कही
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के खरखौदा दौरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित खरखौदा आगमन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उसके साथ ही इसे प्रदेश को आर्थिक रूप से अधिक मजबूती के लिए हो रही पहल भी माना जा रहा है। मुख्यमंत्री तीन घंटे तक आईएमटी में रहे और योजनाओं की घोषणा के साथ उनके क्रियान्वयन की गति को लेकर बातचीत की। उनके आगमन से स्पष्ट है कि मारुति सुजुकी का प्लांट औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देगा। 800 एकड़ में फैले इस प्लांट में 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है और यहां सालाना 10 लाख कारों का उत्पादन होगा। यह विश्व का सबसे बड़ा कार उत्पादन प्लांट बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री प्लांट का दौरा कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया।
यूनो मिंडा बनेगा रफ्तार देने वाला सहयोगी

मारुति के प्लांट को तैयार करने के साथ ही उससे जुड़ी सप्लाई चेन को मजबूती देने के लिए यूनो मिंडा का 95 एकड़ में बन रहा प्लांट भी तेजी से आकार ले रहा है। सीएम ने इसे मारुति को गति देने वाली फैक्टरी बताया। खरखौदा का यह क्षेत्र देश के ऑटोमोटिव सेक्टर में नई धुरी बनने जा रहा है। यूनो मिंडा के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल मिंडा से भी सीएम ने बातचीत की और प्लांट परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

आधारभूत ढांचे को 36 माह में मिलेगा आकार

एचएसआईआईडीसी की ओर से उद्योगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए 923 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसमें सड़क, सीवरेज, बिजली जैसे कार्य शामिल हैं। अभी तक 11.5 फीसदी कार्य पूरा हुआ है। तीन साल में इसका पूरा ढांचा तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें