सोनीपत। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब और बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है। वातावरण में इसका असर दिखने लगा है। वातावरण में सुबह हल्का स्मॉग छाने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार सुबह 274 व शाम को 262 दर्ज किया गया।
प्रदूषण के चलते वातावरण में सुबह को हल्का स्मॉग छाने लगा है। सोमवार को भी सुबह स्मॉग का असर दिखाई दिया। वातावरण में स्मॉग छाने से सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन हो रही है। प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह हवा की धीमी गति बताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार जब तक हवा की गति तेज नहीं होती, तब तक प्रदूषण की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी। ग्रैप-2 के नियम लागू होने पर भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। अभी भी खुले में कूड़ा जलाने के मामले सामने आ रहे है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस तरह के मामलों पर लगाम लगाने में नाकाम हो रहा है।